बैंक कर्मियों का हड़ताल स्थगित, लोगों को मिली राहत

खगडि़या. सात जनवरी को बैंक कर्मियों का प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दिया गया. वेतन वृद्धि संबंधी मांग को लेकर बुधवार को बैंक कर्मियों का हड़ताल पर जाने की योजना थी, किंतु केंद्रीय स्तर से जारी निर्देश के आलोक में इसे स्थगित कर दिया गया. जिससे लोगों को परेशानी से राहत मिल गयी. उल्लेखनीय है कि […]

खगडि़या. सात जनवरी को बैंक कर्मियों का प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दिया गया. वेतन वृद्धि संबंधी मांग को लेकर बुधवार को बैंक कर्मियों का हड़ताल पर जाने की योजना थी, किंतु केंद्रीय स्तर से जारी निर्देश के आलोक में इसे स्थगित कर दिया गया. जिससे लोगों को परेशानी से राहत मिल गयी. उल्लेखनीय है कि जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में प्रतिदिन जमा निकासी करते हैं. हड़ताल स्थगित होने से बैकिंग कारोबार प्रभावित नहीं हुआ. अन्य दिनों की भांति आज भी जिले में सभी बैंक तथा एटीएम खुले रहे. इससे लोगों ने राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >