सर्राफ व्यवसायियों ने की कमेटी का गठन

फोटो है.6 मेंकैप्सन: बैठक में भाग लेते व्यवसायीप्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय आर्य कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को सर्राफ व्यवसायियों की आमसभा हुई. इसमें सर्व सम्मति से सर्राफा व्यवसायियों के कमेटी का गठन किया गया. इस दौरान सर्राफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कुंदन प्रसाद साह, उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद सोनी, मंत्री सतीश कुमार व कोषाध्यक्ष अशोक […]

फोटो है.6 मेंकैप्सन: बैठक में भाग लेते व्यवसायीप्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय आर्य कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को सर्राफ व्यवसायियों की आमसभा हुई. इसमें सर्व सम्मति से सर्राफा व्यवसायियों के कमेटी का गठन किया गया. इस दौरान सर्राफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कुंदन प्रसाद साह, उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद सोनी, मंत्री सतीश कुमार व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार को बनाया गया. वहीं आम सभा में सभी सर्राफ व्यवसायी के सहमति से निर्णय लिया गया कि हर महीनों के अंतिम रविवार को स्वर्ण व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान को बंद रखेंगे. वहीं मंत्री सतीश कुमार ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायियों को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर संघ एकजुट होकर निदान करेगी. वहीं उन्होंने कहा कि जो दुकानदार महीने के अंतिम रविवार को अपनी दुकान खोलेंगे तो वैसे लोगों पर संघ द्वारा कार्रवाई की जायेगी. वहीं उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी दुकानों को बंद कर आमसभा में उपस्थित होकर एकजुटता का परिचय दिया है. सभा में गोपाल प्रसाद, जवाहर प्रसाद, सुधांशु, रंजन प्रसाद वर्मा सहित सैकड़ों सर्राफ व्यवसायी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >