फोटो है.7 में कैप्सन : खिलाड़ी को रवाना करते संघ के सचिव मनीष खगडि़या. 41 वीं बिहार राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के बालक व बालिका कबड्डी की टीम को स्थानीय जंकशन पर बुधवार को रवाना किया गया. कबड्डी संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय जिले रानी बछवाड़ा में आयोजित होने वाली राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिये रवाना किया गया. मौके पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह, यूथ क्लब खगडि़या के अध्यक्ष प्रधुमन कुमार सिंह, संरक्षक नागेंद्र सिंह त्यागी, डॉ जैनेंद्र कुमार, पिंकी कुमारी, अमित कुमार, मिथुन कुमार, गोविंद कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार आदि लोगों ने खिलाडि़यों को शुभकामनाएं के साथ दोनों वर्ग के टीमों को विदा किया. उन्होंने तन मन से अच्छे खेल प्रदर्शन करने की बातें कही. इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहीं बालक टीम में गड्डू कुमार(कप्तान ), विक्की कुमार(उपकप्तान,), विजय कुमार, ब्रजेश कुमार, सौरभ कुमार, कन्हैया कुमार, केशव, कृष्ण झा, चंद्रमणी कुमार, प्रकाश कुमार, राज कुमार, गौरव कुमार को शामिल किया गया है. जबकि बालिका टीम में शोभा कुमार(कप्तान), कविता कुमारी(उपकप्तान), मंजु कुमारी, रिया कुमारी, उपासना कुमारी, मधु कुमारी, स्वीटी कुमारी, नीलू कुमारी, साधना कुमारी व प्रीति कुमार को शामिल किया गया है. वहीं खिलाडि़यों के उत्साहवर्धन करनेवालों में शारीरिक शिक्षक, शशिकांत रंजन, अमित कुमार, राकेश कुमार, परमानंद कुमार, नित्यानंद कुमार, मनोज देव मौके पर मौजूद थे.
41 वीं बिहार राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रवाना
फोटो है.7 में कैप्सन : खिलाड़ी को रवाना करते संघ के सचिव मनीष खगडि़या. 41 वीं बिहार राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के बालक व बालिका कबड्डी की टीम को स्थानीय जंकशन पर बुधवार को रवाना किया गया. कबड्डी संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय जिले […]
