खुराख पिला कर बीडीओ करेंगे पेंटावेलेंट टीकाकरण का शुभारंभ

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के सकरोहर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 44 पर बुधवार को बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा चयनित बच्चों को पहली खुराक पिला कर पेंटावेलेंट टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे. मालूम हो कि पेंटावेलेंट के तीन खुराक से बच्चे को पांच जानलेवा बिमारियों से प्रतिरक्षित किया जायेगा. इसके पहले बच्चो में होनेवाली बीमारी काली खांसी, गलघोटू, […]

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के सकरोहर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 44 पर बुधवार को बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा चयनित बच्चों को पहली खुराक पिला कर पेंटावेलेंट टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे. मालूम हो कि पेंटावेलेंट के तीन खुराक से बच्चे को पांच जानलेवा बिमारियों से प्रतिरक्षित किया जायेगा. इसके पहले बच्चो में होनेवाली बीमारी काली खांसी, गलघोटू, टेटनस, हेपेटाइटिस बी व हिब(न्योमोनिया) से बचाव के लिए अलग-अलग टीके लगाने पड़ते थे, लेकिन अब पेंटावेलेंट टीके इन सभी से निजात दिलायेगी. जिसका शुभारंभ शुक्रवार से किया जायेगा. मौके पर सीडीपीओ प्रीति कुमारी, एमआइसी समेत संबंधित कर्मी मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >