जल-जमाव से परेशान ग्रामीण

महेशखूंट. स्थानीय क्षेत्र के दस नंबर वार्ड के ग्रामीण जल-जमाव से परेशान हैं. ग्रामीण शिशुपाल चौरसिया, तिलो चौरसिया, मनोज महतो, सतीश चौरसिया, विलास चौरसिया, जय सिंह ठाकुर, लालो केसरी आदि ने बताया कि मुरली शर्मा के घर से होते हुए वासुदेव बिहारी के घर तक थोड़ी ही वर्षा में रोड पानी और कीचड़ से भर […]

महेशखूंट. स्थानीय क्षेत्र के दस नंबर वार्ड के ग्रामीण जल-जमाव से परेशान हैं. ग्रामीण शिशुपाल चौरसिया, तिलो चौरसिया, मनोज महतो, सतीश चौरसिया, विलास चौरसिया, जय सिंह ठाकुर, लालो केसरी आदि ने बताया कि मुरली शर्मा के घर से होते हुए वासुदेव बिहारी के घर तक थोड़ी ही वर्षा में रोड पानी और कीचड़ से भर गया है. इससे ग्रामीणों को रोड पर चलना भी दुश्वार हो गया है. इन लोगों ने बताया कि इस समस्या के निदान को लेकर पंचायत प्रतिनिधि को भी अवगत कराया गया. फिर भी वे अभी तक कुछ भी नहीं कर रहे हैं. ग्रामीण को चौक-चौराहे पर जाने में भी कठिनाइयों को सामना करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >