चौथम. थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार से बाइक चुरा कर भाग रहे दो चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बाइक चुरा कर भाग रहा चोर नशे में धुत था. भागने के दौरान दोनों नौरंगा पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर एनएच 107 के किनारे घायल अवस्था में पड़े थे. पुलिस ने दोनों को सड़क दुर्घटना में घायल जान कर इलाज के लिये पीएचसी(चौथम) भेज दिया. पुलिस सड़क किनारे गिरे मोटरसाइकिल को थाना ले आयी. इसी बीच पिपरा बाजार स्थित शिव मेडिकल हॉल के मालिक हरिशंकर गुप्ता मोटरसाइकिल की तलाश में निकला तो घटना की जानकारी मिली. गुप्ता ने अपने चोरी गये मोटरसाइकिल की पहचान करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने पीएचसी पहंुच कर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर थाना लाया. मोटरसाइकिल तत्काल पुलिस के कब्जे में है. चोर की पहचान थाना क्षेत्र के आदावारी निवासी दिलेश्वर सिंह के पुत्र उत्तम सिंह व उसी गांव के झकसु महतो के नाम से हुई है.
पिपरा बाजार से मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे दो चोर धराये
चौथम. थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार से बाइक चुरा कर भाग रहे दो चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बाइक चुरा कर भाग रहा चोर नशे में धुत था. भागने के दौरान दोनों नौरंगा पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर एनएच 107 के किनारे घायल अवस्था में पड़े थे. पुलिस ने दोनों को सड़क दुर्घटना […]
