डीएम के निर्देश पर एसडीओ ने गैस एजेंसी पर एफआईआर का दिया आदेश

गोगरी. स्थानीय दीप गंगा गैस एजेंसी पर एसडीओ संतोष कुमार द्वारा एमओ गोगरी को एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है. जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं ने गैस वितरण व एजेंसी संचालन में अनियमिता की शिकायत की थी. जिसपर डीएम द्वारा नौ अक्तूबर 2014 को तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना कर जांच कराया गया. जांच […]

गोगरी. स्थानीय दीप गंगा गैस एजेंसी पर एसडीओ संतोष कुमार द्वारा एमओ गोगरी को एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है. जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं ने गैस वितरण व एजेंसी संचालन में अनियमिता की शिकायत की थी. जिसपर डीएम द्वारा नौ अक्तूबर 2014 को तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना कर जांच कराया गया. जांच दल में कार्यपालक दंडाधिकारी के नेतृत्व में एमओ गोगरी व परबत्ता शामिल थे. जिन्होंने एजेंसी पर जाकर उपभोक्ता व कर्मी से बात की तथा पंजी आदि की जांच कर डीएम को जांच रिपोर्ट सौंपा. जांच रिर्पोट में आम लोगों की शिकायत के अनुसार कनेक्शन में निर्धारित राशि से अधिक लिए जाने सहित अन्य शिकायत सही देखते हुए डीएम ने एसडीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया. इसकी पुष्टि करते हुए एसडीओ ने कहा यह कार्रवाई जांच के बाद डीएम के निर्देश पर की गयी है. एमओ गोगरी इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >