नबादा धमहरा सड़क निर्माण बाधित

चौथम. प्रखंड के नबादा घाट से धमहरा घाट स्टेशन तक बननेवाली सड़क में ठुठी गांव के कुछ असामाजिक तत्व बाधा डाल रहे हैं. इसके कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित है. पंचायत मुखिया शोभा देवी व मुखिया पति हरि पासवान ने आम जनहित में बन रहे सड़क में व्यवधान पहंुचाने वालों का विरोध किया है. उन्होंने […]

चौथम. प्रखंड के नबादा घाट से धमहरा घाट स्टेशन तक बननेवाली सड़क में ठुठी गांव के कुछ असामाजिक तत्व बाधा डाल रहे हैं. इसके कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित है. पंचायत मुखिया शोभा देवी व मुखिया पति हरि पासवान ने आम जनहित में बन रहे सड़क में व्यवधान पहंुचाने वालों का विरोध किया है. उन्होंने बताया कि ठुट्टी गांव के कयाम उद्दीन, जगदीश भगत, साहेब उद्दीन सिंह उद्दीन ने 200 फीट तक सड़क निर्माण में सरकारी अमीन द्वारा नापी किये जाने के बहाने सड़क निर्माण में व्यवधान डाल रहे हैं. मुखिया ने समस्या को लेकर अंचलाधिकारी से शीघ्र मापी की मांग की है. सड़क निर्माण में व्यवधान पहंुचा रहे उक्त विरोधियों का मानना है कि जब तक जमीन की मापी नहीं जाती है तब तक निर्माण कार्य बाधित रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >