यूको बैंक ने मनाया 73 वां स्थापना दिवस

फोटो है 18 मेंकैप्सन- स्थापना दिवस पर ग्राहक को जानकारी देते शाखा प्रबंधकखगडि़या. जिले के सभी यूको बैंक में मंगलवार को 73 वां स्थापना दिवस मनाया गया. साथ ही मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव रघुनाथपुर में यूको बैंक का 73 वां स्थापना दिवस मनाया गया. स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा प्रबंधक अनुपमा गुप्ता, […]

फोटो है 18 मेंकैप्सन- स्थापना दिवस पर ग्राहक को जानकारी देते शाखा प्रबंधकखगडि़या. जिले के सभी यूको बैंक में मंगलवार को 73 वां स्थापना दिवस मनाया गया. साथ ही मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव रघुनाथपुर में यूको बैंक का 73 वां स्थापना दिवस मनाया गया. स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा प्रबंधक अनुपमा गुप्ता, बीडीओ उपेंद्र प्रसाद विश्वास, प्राध्यापक परिमल कुमार, जदयू नेत्री रानी देवी आदि ने पौधरोपण किया. शाखा प्रबंधक अनुपमा ने बताया कि 73 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 75 बचत खाता, 75 पीएम जनधन योजना के तहत खाता खोला गया. उन्होंने बताया कि 75 रुपये कार्ड का वितरण किया गया. स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को बैंक पहुंचने वाले सभी ग्राहकों को चॉकलेट, पैन, डायरी वितरित किया गया. ग्राहकों को बैंकिंग प्रणाली से संबंधित जानकारी दी गयी. वहीं बीडीओ श्री विश्वास ने नव पदस्थापित शाखा प्रबंधक अनुपमा के कार्यों की सराहना की. स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी यूको बैंक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही सजावट भी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >