फोटो है 11 व 12 मेंकैप्सन- समीक्षा करते डीपीओ व उपस्थित केआरपी.खगडि़या. स्थानीय साक्षरता भवन में मंगलवार को नवसाक्षरों की महापरीक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला हुई. कार्यशाला में डीइओ डॉ ब्रजकिशोर सिंह ने लोक शिक्षा समिति के कार्यक्रम समन्वयक सह डीपीओ संजीव कुमार को महापरीक्षा के संचालन से संबंधित कई आवश्यक निर्देश दिये. कार्यशाला में नवसाक्षरों की परीक्षा में विद्यालय व केआरपी की भूमिका पर चर्चा की गयी. डीइओ ने केआरपी को बताया कि 11 जनवरी को प्रमाणीकरण परीक्षा के दिन संबंधित विद्यालय जहां परीक्षा होगी, खुले रहेंगे. उन्होंने कहा कि प्रबोधन के क्रम में यदि विद्यालय बंद पाये गये तो संबंधित शिक्षक व शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं जिला लोक शिक्षा समिति के सचिव संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि सात जनवरी को सभी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बैठक की जायेगी. परीक्षा के दिन महा परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाएं डीइओ को उपलब्ध कराये जायेंगे. प्रमाणीकरण परीक्षा संबंधी पंजीयन परीक्षा मूल्यांकन, प्रपत्र भरने पर भी कार्यशाला में चर्चा की गयी. कार्यशाला में बीइओ शंकर साह, मेयर आलम, हरेंद्र रजक सहित सभी केआरपी ने भाग लिया.
नवसाक्षरों की प्रमाणीकरण परीक्षा 11 को
फोटो है 11 व 12 मेंकैप्सन- समीक्षा करते डीपीओ व उपस्थित केआरपी.खगडि़या. स्थानीय साक्षरता भवन में मंगलवार को नवसाक्षरों की महापरीक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला हुई. कार्यशाला में डीइओ डॉ ब्रजकिशोर सिंह ने लोक शिक्षा समिति के कार्यक्रम समन्वयक सह डीपीओ संजीव कुमार को महापरीक्षा के संचालन से संबंधित कई आवश्यक निर्देश दिये. कार्यशाला […]
