गणतंत्र दिवस की तैयारी को ले शिक्षकों की बैठक

खगड़िया: स्थानीय बापू मध्य विद्यालय के सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर शिक्षकों की बैठक हुई. जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणी मिश्र ने 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी शिक्षकों से ली. वहीं शिक्षक मनोज कुमार ने गत वर्ष हुई झांकी जानकारी देते […]

खगड़िया: स्थानीय बापू मध्य विद्यालय के सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर शिक्षकों की बैठक हुई. जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणी मिश्र ने 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी शिक्षकों से ली. वहीं शिक्षक मनोज कुमार ने गत वर्ष हुई झांकी जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष भी अनोखा कार्यक्रम किया जाये. ताकि जिले में बापू मध्य विद्यालय का नाम हो.

सभी शिक्षकों ने स्वच्छ भारत अभियान पर झांकी निकालने पर जोर दिया. बैठक में प्रभा यादव, विभा कुमारी, वीणा पाणी, राजेंद्र कुमार, चंदन कुमार, सिकंदर कुमार, दीपा राय, प्रिया कुमारी, स्वर्ण रेखा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >