शिक्षक संघ की बैठक आयोजित

फोटो है 2 में कैप्सन : बैठक में उपस्थित शिक्षक खगडि़या. स्थानीय सन्हौली दुर्गा स्थान के प्रांगण में रविवार को टीइटी व एसटीइटी शिक्षक संघ की बैठक हुई. बैठक में सरकार द्वारा चलायी जा रही नियोजन प्रक्रिया को बकवास बताया गया. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि सरकार […]

फोटो है 2 में कैप्सन : बैठक में उपस्थित शिक्षक खगडि़या. स्थानीय सन्हौली दुर्गा स्थान के प्रांगण में रविवार को टीइटी व एसटीइटी शिक्षक संघ की बैठक हुई. बैठक में सरकार द्वारा चलायी जा रही नियोजन प्रक्रिया को बकवास बताया गया. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि सरकार की यह नियोजन प्रक्रिया दोषपूर्ण है. इस प्रक्रिया में पूरे बिहार में 500 छात्र का भी नियोजन नहीं हो पायेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति यह है कि जिस विषय या कोटि में छात्र बचे हुए हैं, उस कोटि और विषय में सीट नहीं है. संघ के शिक्षकों ने प्रखंड स्तर पर कार्य समिति बनायी और सभी प्रखंडों में 10 जनवरी से सदस्यता शुल्क अभियान चालू करने का निर्णय लिया गया. वहीं बेलदौर के शिक्षक अमरजीत कुमार ने कहा कि हम अपने संगठन और कार्य के बल पर सरकार से अपनी उचित मानदेय की मांग करेंगे. बैठक में ममता कुमारी, सावित्री वर्मा, श्रवण कुमार, सुनील पोद्दार, अभिजीत कुमार, मिलन कुमार यादव, मिथुन कुमार, राकेश कुमार, आदित्य कुमार, रवि कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >