रेलवे में है समस्याओं का अंबार

खगडि़या. स्थानीय जंकशन पर समस्याओं का अंबार है. एक तरफ जहां यात्रियों को टिकट काउंटर पर टिकट लेने में परेशानी होती है. वहीं दूसरी ओर रेल पुलिस बल के जवान इस नजारे का मूकदर्शक बने खड़े रहते हैं. नि:शक्त वरिष्ठ नागरिक, महिला टिकट काउंटर पर रविवार को अनियंत्रित भीड़ को देख कर महिलाओं को टिकट […]

खगडि़या. स्थानीय जंकशन पर समस्याओं का अंबार है. एक तरफ जहां यात्रियों को टिकट काउंटर पर टिकट लेने में परेशानी होती है. वहीं दूसरी ओर रेल पुलिस बल के जवान इस नजारे का मूकदर्शक बने खड़े रहते हैं. नि:शक्त वरिष्ठ नागरिक, महिला टिकट काउंटर पर रविवार को अनियंत्रित भीड़ को देख कर महिलाओं को टिकट लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रेल यात्री शीला देवी, ममता कुमारी, आंचल कुमारी, रिया जायसवाल, मीना कुमारी, रानी देवी, अमृता देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिये अलग टिकट काउंटर बनाये गये हैं. फिर भी पुरुष यात्री महिला काउंटर पर आकर टिकट लेते हैं. जिससे टिकट लेने में परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि महिला टिकट काउंटर पर टिकट मास्टर भी पुरुष को टिकट देने में हिचकिचाते नहीं है. जबकि वह काउंटर सिर्फ महिलाओं के लिये है. जिसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है. कई बार टिकट लेने के कारण ट्रेन भी छूट जाती है. उन्होंने कहा कि यदि रेल प्रशासन इस ओर ध्यान दे तो हम लोगों को परेशानी से बच सकते हैं. वहीं अन्य रेल यात्री लाइन में खड़े होकर टिकट आसानी से ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >