फोटो है 14कैप्सन- खेलते खिलाड़ीखगडि़या. स्थानी जेएनकेटी के मैदान में शनिवार को वाइसीसी रेड बनाम वाइसीसी ब्लू के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. वाइसीसी रेड ने वाइसीसी ब्लू को 131 रनों के भारी अंतर से पराजित किया. वाइसीसी रेड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 236 रनों का लक्ष्य दिया. बल्लेबाजी के क्रम में विश्वप्रिय 64 रन, राहुल ने 50 रन, लक्ष्मण 45 रन, हर्षितानंद ने 28 रन बनाया. जबकि वाइसीसी ब्लू के गेंदबाज रोहन ने दो विकेट, मणिराज ने दो विकेट चटकाये. वहीं बल्लेबाजी करने उतरी वाइसीसीसी ब्लू के बल्लेबाज सुमित ने सर्वाधिक 58 रन बनाये. निर्धारित 30 ओवर के मैच में पूरी टीम 105 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. जबकि वाइसीसी रेड के गेंदबाज राहुल दो विकेट, विश्वप्रिय तीन, लक्ष्मण ने दो विकेट चटकाये. वहीं मैच में निर्णायक की भूमिका में विभाष कुमार व प्रिंस कुमार थे. वहीं खगडि़या जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद ने बताया कि ऐसे आयोजन से खिलाड़ी के अंदर खेलने का जज्बा बढ़ता है. वहीं तकनीकी गुर भी सीखने का अवसर मिलता है.
वाइसीसी रेड ने वाईसीसी ब्लू को 131 रन से हराया
फोटो है 14कैप्सन- खेलते खिलाड़ीखगडि़या. स्थानी जेएनकेटी के मैदान में शनिवार को वाइसीसी रेड बनाम वाइसीसी ब्लू के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. वाइसीसी रेड ने वाइसीसी ब्लू को 131 रनों के भारी अंतर से पराजित किया. वाइसीसी रेड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 236 […]
