फोटो है 2 में कैप्सन : बंद पड़ा स्वास्थ्य केंद्र भवन अलौली. बहादुरपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के रही टोला में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन बना है, यहां कर्मी भी प्रतिनियोजित हैं, परंतु आज तक यहां कोई कर्मी देखने को नहीं मिला है. इस कारण उक्त भवन का धीरे-धीरे अतिक्रमण होता जा रहा है. तीन कमरे के भवन में सारी सुविधाएं उपलब्ध है. पास के रहनेवाले दशरथ सिंह के परिवार के लोगों ने बताया कि आज तक कभी भी स्वास्थ्य विभाग के लोग यहां नहीं आये हंै. जब तक रही टोला में प्राइमरी स्कूल भवन तैयार नहीं हो जाता है. तब तक मौसम खराब रहने पर स्कूल के कुछ बच्चे यहीं पढ़ते हैं. एमडीएम की बाबत बताया गया कि कभी-कभी खिचड़ी बनती है तो आसपास के लोग ही बना दिया करते हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यहां सब कुछ कागज पर ही चलता है. बहादुरपुर के लोगों ने बताया कि पोखर के पास समुदायिक भवन में स्वास्थ्य उप केंद्र की एएनएम कभी बुधवार तो कभी शुक्रवार को देखी जाती है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमपी सिंह ने बताया कि अब तक निर्माण कराने वाले विभाग ने उक्त भवन को हैंड ओवर नहीं किया है. हालांकि इसके लिए उन्होंने कई बार विभाग को पत्र लिखा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.
स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन में नहीं जाते कर्मी
फोटो है 2 में कैप्सन : बंद पड़ा स्वास्थ्य केंद्र भवन अलौली. बहादुरपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के रही टोला में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन बना है, यहां कर्मी भी प्रतिनियोजित हैं, परंतु आज तक यहां कोई कर्मी देखने को नहीं मिला है. इस कारण उक्त भवन का धीरे-धीरे अतिक्रमण होता जा रहा है. तीन […]
