बेलदौर. सीओ सह एमओ संजय कुमार सिंह ने श्रीपुर गांव जाकर 16 माह से अनाज से वंचित उपभोक्ताओं से जानकारी ली. इसके साथ ही इन उपभोक्ताओं को नए डीलर संतोष कुमार साह के यहां से राशन व केरोसिन लेने की जानकारी दी. बताया गया कि इस गांव के उपभोक्ताओं को 16 माह से जनवितरण प्रणाली से अनाज की आपूर्ति नहीं की गयी है. उपभोक्ताओं के मुताबिक पहले उनलोगों को महेश साह डीलर के यहां से राशन की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन उसका लाइसेंस रद्द किये जाने के बाद उपभोक्ताओं को जगदीश प्रसाद साह डीलर से जोड़ दिया गया, लेकिन इस दुकान से उपभोक्ताओं को एक छटांक भी अनाज नहीं मिला.
सीओ ने उपभोक्ताओं से मिलकर ली जानकारी
बेलदौर. सीओ सह एमओ संजय कुमार सिंह ने श्रीपुर गांव जाकर 16 माह से अनाज से वंचित उपभोक्ताओं से जानकारी ली. इसके साथ ही इन उपभोक्ताओं को नए डीलर संतोष कुमार साह के यहां से राशन व केरोसिन लेने की जानकारी दी. बताया गया कि इस गांव के उपभोक्ताओं को 16 माह से जनवितरण प्रणाली […]
