चौथम: जिला सर्वशिक्षा अभियान के कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल सिंह ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं के बीच गरम कपड़े(ब्लेजर) का वितरण किया. इस दौरान वर्ग सात व आठ के 74 छात्र व वर्ग छह के 26 छात्राओं के बीच ब्लेजर(स्वेटर) का वितरण किया गया.
मौके पर उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण भी किया. इस दौरान आवासीय विद्यालयों में साफ-सफाई की कमी देख कर बिफर पड़े. वहीं मौके पर बच्चों की उपस्थिति, मीनू आधारित खान-पान सहित बालिकाओं को विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पाये गये त्रुटियों पर वार्डेन सहित प्रधानाध्यापक को फटकार लगायी.
