केपीएल पर मानस इंटरनेशलन स्कूल का कब्जा

खगडि़या. केपीएल के फाइनल में हाजीपुर की टीम को 41 रन से हरा कर मानस इंटरनेशनल स्कूल ने शील्ड पर कब्जा कर लिया. मैच दो पारियों में खेला गया. टॉस जीत कर पहले खेलते हुए मानस इंटरनेशनल स्कूल ने 226 रन बनाया. मानस की ओर से सर्वाधिक रन राजेश ने 48 रन व मंेडिस ने […]

खगडि़या. केपीएल के फाइनल में हाजीपुर की टीम को 41 रन से हरा कर मानस इंटरनेशनल स्कूल ने शील्ड पर कब्जा कर लिया. मैच दो पारियों में खेला गया. टॉस जीत कर पहले खेलते हुए मानस इंटरनेशनल स्कूल ने 226 रन बनाया. मानस की ओर से सर्वाधिक रन राजेश ने 48 रन व मंेडिस ने 32 रन बनाये. मौके पर मानस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अमितेश, प्राचार्य अमित कुमार, संजीव कुमार, राजद नेता चंदन यादव, रंजीत रजक, प्रकाश राम, क्रांति सिंह आदि उपस्थित थे. मौके पर डीएम राजीव रोशन ने कहा कि खेल आपसी सौहार्द व भाईचारा का प्रतीक है. वहीं डीएवी के प्राचार्य सीएम सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >