शिक्षाविद वासुदेव सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

छात्र छात्राओं ने किया कला का प्रदर्शन फोटो है 11 कैप्सन- संबोधित करते वक्ता प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड मुख्यालय स्थित तेमथा राका गांव स्थित प्रतिभा विकास संस्थान में शनिवार को संस्था के संस्थापक वासुदेव सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने वासुदेव सिंह को एक अनुशासित शिक्षाविद्, […]

छात्र छात्राओं ने किया कला का प्रदर्शन फोटो है 11 कैप्सन- संबोधित करते वक्ता प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड मुख्यालय स्थित तेमथा राका गांव स्थित प्रतिभा विकास संस्थान में शनिवार को संस्था के संस्थापक वासुदेव सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने वासुदेव सिंह को एक अनुशासित शिक्षाविद्, सफल व शिष्ट शिक्षक बताते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. पूर्व मुखिया प्रमोद हजारी ने कहा कि वासुदेव बाबू ने सेवानिवृत्ति के बाद प्रतिभा विकास संस्थान की स्थापना की तथा आजीवन शिक्षा दान के प्रति समर्पित रहे. मौके पर प्रमोद हजारी, सुभाष चौधरी, ललन कुमार, झड़ी लाल साह महेंद्र नारायण चौधरी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर न्यू वेलफेयर, प्रिज्म लाइट क्लासेस, आइडियल कोचिंग सेंटर तथा डीएवी के छात्र छात्राओं ने विभिन्न विधाओं के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर प्रेरणा सुमन, राज गौरव, भरत, आशीष, कनिका, श्वेता, प्रगति आदि को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अवध किशोर यादव ने तथा मंच का संचालन अमित कुमार मिश्र ने किया. कार्यक्रम में गायक राजीव कुमार सिंह तथा विपिन कुमार सिंह ने शमा बांधा. धन्यवाद ज्ञापन सुधा रंजन सिंह तथा सरिता सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >