बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय में बीते एक सप्ताह से बिजली के आंख मिचौनी से उपभोक्ताओं के बीच विभाग के कर्मियों के प्रति काफी आक्रोश है. सूर्य अस्त होते ही बिजली गुल है जाती है. जो उपभोक्ताओं के गहरे नींद में सो जाने के बाद ही दर्शन देती है. उपभोक्ताओं ने बताया कि जब प्रखंड के पिरनगरा ,बेला नोवाद ,पनसलवा आदि गांवों में बिजली होती है. उस समय बेलदौर पंचायत में बिजली गुल रहती है. संबंधित जेई के कहने पर जीरोमाइल चौक या थाना चौक के ट्रांसफार्मर के समीप प्रतिनियुक्त कर्मी बिजली काट देते हैं. जिसके कारण बेलदौर समेत बोबिल ,सकरोहर आदि गांव अंधेरे मे डूब जाती है काटने का वजह कर्मियों ने पावर ग्रिड से लोड नहीं लिया जाना बताया जा रहा विभागीय कर्मी के दोहरे रवैये के कारण पीडि़त उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है. जेई अभय कुमार ने बताया कि इस तरह की शिकायत उन्हें मिली है. वे मामले की जांच करेंगे तथा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करायेंगे.
बिजली के अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान
बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय में बीते एक सप्ताह से बिजली के आंख मिचौनी से उपभोक्ताओं के बीच विभाग के कर्मियों के प्रति काफी आक्रोश है. सूर्य अस्त होते ही बिजली गुल है जाती है. जो उपभोक्ताओं के गहरे नींद में सो जाने के बाद ही दर्शन देती है. उपभोक्ताओं ने बताया कि जब प्रखंड के पिरनगरा […]
