बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय में बीते एक सप्ताह से बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ताओं के बीच विभाग के प्रति काफी आक्रोश है. सूर्य अस्त होते ही बिजली गुल हो जाती है, जो उपभोक्ताओं के गहरे नींद में जाने के बाद ही दर्शन देती है. उपभोक्ताओं ने बताया कि जब प्रखंड के पिरनगरा, बेला नोवाद, पनसलवा आदि गांवों मंे बिजली होती है. उस समय बेलदौर पंचायत मंे बिजली गुल रहती है. संबंधित जेई के कहने पर जीरो माइल चौक या थाना चौक के ट्रांसफारमर के समीप प्रतिनियुक्त कर्मी बिजली काट देते हैं. इसके कारण बेलदौर समेत बोबिल, सकरोहर आदि गांव अंधेरे में डूब जाती है. बिजली काटने की वजह कर्मियों ने पावर ग्रीड से लोड नहीं लिया जाना बताया. जेई अभय कुमार ने बताया कि वह दो तीन दिनों से जिला में हैं. मामले की जानकारी मिली है. समस्या को दूर करने की पूरी कोशिश की जायेगी.
बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान
बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय में बीते एक सप्ताह से बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ताओं के बीच विभाग के प्रति काफी आक्रोश है. सूर्य अस्त होते ही बिजली गुल हो जाती है, जो उपभोक्ताओं के गहरे नींद में जाने के बाद ही दर्शन देती है. उपभोक्ताओं ने बताया कि जब प्रखंड के पिरनगरा, बेला नोवाद, पनसलवा […]
