जांच परीक्षा में शामिल हुए छात्र

फोटो है 12 में कैप्सन : जांच परीक्षा देते छात्र व छात्राएं परबत्ता. प्रखंड के कुल्हडि़या गांव में अवस्थित भोनू कुताय बालिका उच्च विद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र में माध्यमिक परीक्षा देने योग्य पंजीकृत छात्राओं की जांच ली गयी. जांच परीक्षा में विद्यालय में नामांकित कुल 136 छात्राओं में से पंजीयन प्राप्त 99 छात्राओं ने […]

फोटो है 12 में कैप्सन : जांच परीक्षा देते छात्र व छात्राएं परबत्ता. प्रखंड के कुल्हडि़या गांव में अवस्थित भोनू कुताय बालिका उच्च विद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र में माध्यमिक परीक्षा देने योग्य पंजीकृत छात्राओं की जांच ली गयी. जांच परीक्षा में विद्यालय में नामांकित कुल 136 छात्राओं में से पंजीयन प्राप्त 99 छात्राओं ने भाग लिया. विद्यालय के प्रधान शशि शेखर ने बताया कि जांच परीक्षा में इस वर्ष से प्रवेश पत्र के आधार पर शामिल होने का मौका दिया जा रहा है. इस विद्यालय को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा प्रस्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात यह दूसरा सत्र चल रहा है. मौके पर शिक्षक जयप्रकाश तिवारी, अनिल कुमार, मेराज अली, प्रकाश कुमार, विजय कुमार, नीरज कुमार, देवेंद्र कुमार साह, खुशबू कुमारी परीक्षा संचालन में शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >