अब तक नहीं मिली है रिक्तियां

परबत्ता. प्रखंड में नये सिरे से शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए रिक्ती का समेकन अब तक नहीं हो पाया है. पंचायतों द्वारा भी अब तक पूर्ण रूप से रिक्ती नहीं दी गयी है, जबकि 22 दिसंबर से आवेदन देने की तिथि निर्धारित है. यही हाल प्रखंड नियोजन इकाई का भी है. […]

परबत्ता. प्रखंड में नये सिरे से शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए रिक्ती का समेकन अब तक नहीं हो पाया है. पंचायतों द्वारा भी अब तक पूर्ण रूप से रिक्ती नहीं दी गयी है, जबकि 22 दिसंबर से आवेदन देने की तिथि निर्धारित है. यही हाल प्रखंड नियोजन इकाई का भी है. जहां अब तक यही तय नहीं हो पाया है कि पूर्व से विवादित पदों की रिक्ती का क्या करना है. वहीं अब तक केवल दस पंचायतों ने ही रिक्ती दी है. बहरहाल 17 दिसंबर को सभी रिक्तियों का समेकन जिला स्तर पर होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >