साक्षरता केंद्र के संचालन पर डाला प्रकाश

प्रतिनिधि, खगडि़याजिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय में सचिव संजीव कुमार सिन्हा द्वारा मुख्य कार्यालय समन्वयक सह सचिव की अध्यक्षता में सभी प्रखंड कार्यालय समन्वयक एवं केआरपी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में महादलित अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना तथा साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत संचालित साक्षरता केंद्र के संचालन पर प्रकाश डाला […]

प्रतिनिधि, खगडि़याजिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय में सचिव संजीव कुमार सिन्हा द्वारा मुख्य कार्यालय समन्वयक सह सचिव की अध्यक्षता में सभी प्रखंड कार्यालय समन्वयक एवं केआरपी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में महादलित अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना तथा साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत संचालित साक्षरता केंद्र के संचालन पर प्रकाश डाला गया. चतुर्थ चरण के साक्षरता केंद्रों का शुभारंभ 9 दिसंबर 2014 से किया गया है. तृतीय चरण में साक्षरता केंद्रों के नव साक्षरों की प्रमाणीकरण परीक्षा 11 जनवरी के पूर्व 28 दिसंबर तक नवसाक्षर का डाटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया गया. प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत डीएम के निर्देश पर जिले के विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवन में विभिन्न बैंकों द्वारा जन-धन योजना का शिविर 20 व 27 दिसंबर को लगाया जा रहा है. सचिव द्वारा निर्देश की प्राप्ति उपलब्ध कराते हुए सभी टोला सेवक, शिक्षा स्वयंसेवक / प्रेरक / वरीय प्रेरक को इस पर तेजी से प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. बैठक में कार्यक्रम समन्वयक देवजी प्रसाद यादव, मनोज कुमार राय, दिनेश पासवान एवं केआरपी सरोज कुमार राय, सरिता कुमारी, राज कुमार, आशा कुमारी, प्रेमलता कुमारी, रामप्रवेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >