राटन में निजी जमीन पर हो रहा सड़क निर्माण

गोगरी. प्रखंड के राटन पंचायत में एक निजी जमीन पर जबरन सड़क बनाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीडि़त ने डीएम को आवेदन देते हुए मुखिया पर जबरन कार्य कराये जाने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर निवासी मनोज कुमार शर्मा ने डीएम को दिये गये आवेदन […]

गोगरी. प्रखंड के राटन पंचायत में एक निजी जमीन पर जबरन सड़क बनाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीडि़त ने डीएम को आवेदन देते हुए मुखिया पर जबरन कार्य कराये जाने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर निवासी मनोज कुमार शर्मा ने डीएम को दिये गये आवेदन में कहा है कि मुखिया महेंद्र प्रसाद साह जबरन उनकी जमीन पर सड़क बनवा रहे हैं. जब मैंने सड़क बनाने से मना किया तो मुखिया व उनके समर्थकों द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी तथा विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. पीडि़त ने सड़क निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >