फोटो है 3 में कैप्सन: जांच परीक्षा में भाग लेते छात्र प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय में दसवीं की जांच परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी. परीक्षा में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जबकि परीक्षा का संचालन भी शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है. विद्यालय के प्राचार्य डॉ आमोद कुमार ने बताया कि जांच परीक्षा 16 से 26 दिसंबर तक चलेगी. जांच परीक्षा के प्रथम दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. इस परीक्षा में कुल 510 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में जांच परीक्षा मंगलवार से शुरू की गयी है. उन्होंने कहा कि जांच परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त ढंग से ली जा रही है. प्राचार्य ने छात्र व छात्राओं से अनुशासन के साथ परीक्षा में भाग लेने को कहा है. उन्होंने कहा कि अनुशासन बरतने से ही बच्चे अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं, जबकि परीक्षा के दौरान विद्यालय के शिक्षक भी मुस्तैद नजर आये. बताया गया जांच परीक्षा में भाग नहीं लेने वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षा का फार्म भरने से वंचित कर दिया जायेगा. इसलिए सभी विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं परीक्षा में भाग लें.
जेएनकेटी में दसवीं की जांच परीक्षा शुरू
फोटो है 3 में कैप्सन: जांच परीक्षा में भाग लेते छात्र प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय में दसवीं की जांच परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी. परीक्षा में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जबकि परीक्षा का संचालन भी शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है. विद्यालय के प्राचार्य डॉ आमोद कुमार ने […]
