पीएचसी में दवा का अभाव, मरीज परेशान

चौथम. रोगियों को जीवन सुरक्षा देने वाले पीएचसी चौथम में जीवन रक्षक दवा नहीं है. पीएचसी में दवा उपलब्ध नहीं रहने के कारण रोगियों को निजी दवा दुकान से दवा खरीदनी पड़ती है. पीएचसी में खांसी, सर्दी, बुखार के रोगियों के लिए न तो कफ सिरप है न ही रोग निरोधक कोई दवा, जबकि विभाग […]

चौथम. रोगियों को जीवन सुरक्षा देने वाले पीएचसी चौथम में जीवन रक्षक दवा नहीं है. पीएचसी में दवा उपलब्ध नहीं रहने के कारण रोगियों को निजी दवा दुकान से दवा खरीदनी पड़ती है. पीएचसी में खांसी, सर्दी, बुखार के रोगियों के लिए न तो कफ सिरप है न ही रोग निरोधक कोई दवा, जबकि विभाग ने जीवन रक्षक 52 प्रकार की दवा उपलब्धता की अनिवार्यता जताया है. बावजूद पीएचसी में 24 प्रकार की ही दवाएं उपलब्ध हैं. दवा के अभाव में आउटडोर और इनडोर सेवा के दौरान डॉक्टरों को मरीजों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है. स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में रोगियों के रेफर का सिलसिला जारी है. कभी-कभी तो रेफर के दौरान राह चलते रोगियों की मौत तक हो जाती है. चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक प्रसाद ने बताया कि विभाग द्वारा जो सुविधा मुहैया किया जाता है. वहीं सेवा देने में मैं सक्षम हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >