अपनी आबाज बुलंद करेंगी आंगनबाड़ी सेविका

अलौली. आंगनबाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षिका के पद पर प्रोन्नति एवं सेविका के मानदेय आदि मुद्दे को लेकर प्रखंड सेविका संघ अपनी आवाज बुलंद करने की तैयारी में जुट गयी है. उक्त बातें अलौली हाइस्कूल परिसर में संघ के अध्यक्ष उषा कुमारी ने कही. सभा का संचालन गोरियामी पंचायत के मुखिया शैलेंद्र पासवान ने किया. […]

अलौली. आंगनबाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षिका के पद पर प्रोन्नति एवं सेविका के मानदेय आदि मुद्दे को लेकर प्रखंड सेविका संघ अपनी आवाज बुलंद करने की तैयारी में जुट गयी है. उक्त बातें अलौली हाइस्कूल परिसर में संघ के अध्यक्ष उषा कुमारी ने कही. सभा का संचालन गोरियामी पंचायत के मुखिया शैलेंद्र पासवान ने किया. सेविकाओं ने बताया कि ये लोग वर्ष 1982-83 से ही कार्यरत हैं. अब तक मात्र तीन हजार पर काम कर रही हैं, जो न्यूनतम मजदूरी के अनुसार भी नहीं है और दिन प्रतिदिन कार्य की बढ़ोतरी की जाती है. उक्त अवसर पर संघ के सचिव उषा देवी, कोषाध्यक्ष आशा कुमारी आदि सेविकाओं ने भी विचार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >