अलौली जीविका में फिर सामने आया घोटाला

जीवन धारा संकुल संगठन के कोषाध्यक्ष ने समन्वयक पर लगाया गबन का आरोप प्रतिनिधि, अलौलीजीविका में घोटाले का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस बार फिर से घोटाले की खबर अलौली से ही आयी है. इससे जीविका परियोजना से संबंधित सारे लोग हिल गये हैं, लेकिन जिला स्तर पर कोई असर […]

जीवन धारा संकुल संगठन के कोषाध्यक्ष ने समन्वयक पर लगाया गबन का आरोप प्रतिनिधि, अलौलीजीविका में घोटाले का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस बार फिर से घोटाले की खबर अलौली से ही आयी है. इससे जीविका परियोजना से संबंधित सारे लोग हिल गये हैं, लेकिन जिला स्तर पर कोई असर नजर नहीं आ रहा है. जानकारी के अनुसार चातर कलस्टर के जीवन धारा संकुल जीविका संगठन के अंबा इचरूआ के कोषाध्यक्ष नबिता कुमारी ने समुदाय समन्वयक के द्वारा 14 हजार 385 रुपये गबन करने का आरोप लगाया है. जिला परियोजना प्रबंधक व प्रखंड परियोजना प्रबंधक को आवेदन देकर जीवन धारा जीविका संगठन के सचिव चंका देवी, कोषाध्यक्ष निशा देवी ने बताया कि अंबा इचरूआ ने सीसी नविता कुमारी के पास 142 सदस्य व 373 समूह का आम आदमी बीमा योजना का 14 हजार 385 रुपया जमा हुआ है. 30 मई 14 के सीएलएफ बैठक में राशि जमा करना था, जो आज तक जमा नहीं हो पाया है. सीसी द्वारा यह दूसरी घटना है जो राशि का गबन का मामला है. सीसी द्वारा तरह-तरह की धमकी देने की बात भी आवेदन में कही गयी है, लेकिन परियोजना के जिला प्रबंधक द्वारा इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है. इससे उनकी भूमिका भी सवालों के घेरे में आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >