डीएम से वेतन भुगतान की मांग

खगडि़या. मानसी प्रखंड के मध्य विद्यालय एकनियां के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने डीएम को आवेदन देकर लंबित वेतन भुगतान की मांग की है. कहा है कि विगत तीन माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि वे एक मात्र वेतन पर ही आश्रित हैं. उन्होंने बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण […]

खगडि़या. मानसी प्रखंड के मध्य विद्यालय एकनियां के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने डीएम को आवेदन देकर लंबित वेतन भुगतान की मांग की है. कहा है कि विगत तीन माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि वे एक मात्र वेतन पर ही आश्रित हैं. उन्होंने बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण वे बच्चों का स्कूल फीस जमा करने में असमर्थ हैं तथा वे दात के रोग से ग्रसित होने के बावजूद वेतन के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुल 142 प्रधानाध्यापक एवं लगभग 38 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन चौथे महीनें में भी भुगतान नहीं हो रहा है. उन्होंने शिक्षकों का वेतन भुगतान अविलंब कराने की मांग की है जिससे पूर्णिया में घटित एसआइ की तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >