जिप अध्यक्ष ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

फोटो है 19 में कैप्सन : सड़क का शिलान्यास करतीं जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि, पसराहाप्रखंड के देवरी पंचायत अंतर्गत अररिया गांव में बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, जिला परिषद सदस्य पिंकु देवी के द्वारा संयुक्त रूप से पीसीसी सड़क का उद्घाटन एवं नाट्य कला मंच का शिलान्यास किया गया. पीसीसी सड़क का निर्माण […]

फोटो है 19 में कैप्सन : सड़क का शिलान्यास करतीं जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि, पसराहाप्रखंड के देवरी पंचायत अंतर्गत अररिया गांव में बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, जिला परिषद सदस्य पिंकु देवी के द्वारा संयुक्त रूप से पीसीसी सड़क का उद्घाटन एवं नाट्य कला मंच का शिलान्यास किया गया. पीसीसी सड़क का निर्माण 4 लाख 91 हजार एवं नाट्य कला मंच का निर्माण सात लाख 30 हजार से किया जायेगा. इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि अखिल कुमार राय उर्फ मंटू राय प्रखंड राजद अध्यक्ष अखिलेश दास, गोगरी राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश चंद्र यादव आदि उपस्थित थे. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमार यादव ने कहा कि हम विकास के लिए दिन-रात एक कर चलते हैं. जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 में जितने भी पंचायत हैं उसमें अधिक से अधिक योजना लाकर विकास को गति प्रदान करने की हर संभव कोशिश करेंगे. वहीं जिस सदस्य पिंकू देवी ने कहा कि उनके जिप क्षेत्र में जो भी काम अधूरा है जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा. वहीं जिप प्रतिनिधि अखिल कुमार राय उर्फ मंटू राय ने कहा कि जिस उम्मीद से उन्हें जिला परिषद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है. उसके विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. इस मौके पर सदानंद यादव, राजीव कुमार, कैलाश कुमार, राजाराम यादव, चितरंजन कुमार, विधान कुमार, ललन कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >