जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 1988 परीक्षार्थियों ने लिया भाग

सभी प्रखंड के 2694 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था

खगड़िया. शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण हो गयी. शहर के संत जेवियर्स स्कूल में 422, बापू मध्य विद्यालय बलुआही में 244, मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तर में 286, श्याम लाल उच्च विद्यालय में 246 तथा जेएनकेटी इंटर विद्यालय केंद्र पर 890 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. सभी केन्द्रों पर 1988 परीक्षार्थी ने भाग लिया. जबकि 706 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बताया जाता है कि सभी प्रखंड के 2694 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर स्कूल के प्राचार्य आलोक कुमार गौतम, परीक्षा प्रभारी सुनील कुमार पंजियारा ने सभी परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया. जिला पदाधिकारी द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ प्रत्येक केन्द्र पर आधे दर्जन से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई. मालूम हो कि वर्ग छह में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >