आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाकर 14 लोगों को किया गिरफ्तार

चेकिंग अभियान चलाकर 14 लोगों को किया गिरफ्तार

खगड़िया. स्थानीय स्टेशन पर आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेन आदि में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें आठ लोगों को अनधिकृत रूप से नो पार्किंग जोन में बाइक पार्क करने के जुर्म, चार लोगों को अनाधिकृत रूप से स्टेशन में प्रवेश करने के जुर्म में एवं दो लोगों को अनाधिकृत रूप से एसीपी कर गाड़ी रोकने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया. मौके पर उपनिरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार, प्रधान आरक्षी आसिफ अली खान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >