खगड़िया : जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निबटने, जल को प्रदूषण मुक्त रखने, प्रर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने, हरित(वन/वृक्ष) आच्छादन को बढ़ावा देने के लिये चलाये गये जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत योजनाओं का शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार करेंगे. सीएम 26 अक्टूबर को ज्ञान भवन पटना से इन योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन करेंगे.
26 को सीएम करेंगे जल-जीवन हरियाली योजना का शुभारंभ
खगड़िया : जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निबटने, जल को प्रदूषण मुक्त रखने, प्रर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने, हरित(वन/वृक्ष) आच्छादन को बढ़ावा देने के लिये चलाये गये जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत योजनाओं का शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार करेंगे. सीएम 26 अक्टूबर को ज्ञान भवन पटना से इन योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन करेंगे. इस […]

इस कार्यक्रम को जिले के लोग भी देख सकेंगे. जानकारी के मुताबिक सीएम के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्य के सभी जिलों में बिस्वान के माध्यम से लाईव वेबकास्ट के जरीये किया जायेगा. सीएम के इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविन्द कुमार चौधरी ने डीएम को पत्र लिखा है. विभागीय सचिव ने जिले में इस कार्यक्रम को दिखाने के साथ-साथ इसमे भाग लेने के लिये जिला/प्रखण्ड/पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने को कहा है.