खगड़िया बस स्टैंड से बदमाश सूरज गिरफ्तार

मानसी : चुकती निवासी शातिर बदमाश सूरज कुमार यादव को मानसी पुलिस ने बुधवार को खगड़िया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया. मानसी थाने के अधिकारी बहाव अंसारी ने गुप्त सूचना के आधार पर खगड़िया बस स्टैंड से शातिर को धर दबोचा. बताया जाता है कि सूरज यादव पर गोलीकांड का मामला दर्ज था. वह […]

मानसी : चुकती निवासी शातिर बदमाश सूरज कुमार यादव को मानसी पुलिस ने बुधवार को खगड़िया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया. मानसी थाने के अधिकारी बहाव अंसारी ने गुप्त सूचना के आधार पर खगड़िया बस स्टैंड से शातिर को धर दबोचा.

बताया जाता है कि सूरज यादव पर गोलीकांड का मामला दर्ज था. वह महीनों से फरार चल रहा था. मानसी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती मटिहानी गंडक नदी के चचरीनुमा पुल पर 14 मई की सुबह मामूली विवाद में बाइक सवार सूरज यादव ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था.
घायल युवक मनीष कुमार (20) खुटिया पंचायत के जालिमबाबू टोला निवासी देवन यादव का पुत्र है. घटना के बाद हमलावर गंडक किनारे होकर पूरब दिशा की ओर भाग निकला था. इस विवाद में बाइक सवार ने पुल पर ही अपनी बाइक रोककर मनीष पर तीन फायर किया था. मालूम हो की सूरज की गिरफ्तारी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >