बुधनी हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्त से बाहर

पसराहा : भरतखंड ओपी के भरतखंड डयोरी निवासी पूरण मंडल की पुत्री बुधनी देवी के हत्यारे का गिरफ्तारी अभी तक नही हो पायी है. मालूम हो कि बीते 16 अगस्त की रात बुधनी की हत्या हुई थी. पुलिस ने इस मामले में हत्या में प्रयोग किए गए हसुआ को भी बरामद किया था. इस घटना […]

पसराहा : भरतखंड ओपी के भरतखंड डयोरी निवासी पूरण मंडल की पुत्री बुधनी देवी के हत्यारे का गिरफ्तारी अभी तक नही हो पायी है. मालूम हो कि बीते 16 अगस्त की रात बुधनी की हत्या हुई थी. पुलिस ने इस मामले में हत्या में प्रयोग किए गए हसुआ को भी बरामद किया था. इस घटना में 17 अगस्त को शुक्रवार की शाम एफएसएल की टीम भी पहुंच कर विभिन्न बिंदूओं पर जांच की. घटनास्थल से खून के धब्बे सहित अन्य समान उठाकर जांच में ले गए थे.
घटना के 18 दिन बीत जाने के बावजदू पुलिस हत्यारे को पकड़ नहीं सकी है. मालूम हो कि मृतिका के पति जोधो मंडल बाहर में मजदूरी करते थे. इस दौरान मृतका के भाई चंदन का साला आदित्य की नजर मृतिका पर चल गयी. आदित्य मृतिका बुधनी से शादी करना चाहता था. लेकिन वह विरोध करने लगी. जिसके बाद आदित्य और अन्य लोगों ने मिलकर बुधनी की गला रेतकर हत्या कर दी थी.
इस घटना में भरतखंड ओपी पी के चौकीदार के बयान पर आदित्य कुमार, अरविंद कुमार, पूजा कुमारी समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था. जिसमें से मृतिका के भाभी पूजा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार तटक्षण ही कर लिया. घटना के 18 दिन बाद भी मामले के मुख्य आरोपित पुलिस गिरफ्त से फरार है. इधर भरतखंड ओपी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >