बिहार : खगड़िया में मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में एक गांव की मुखिया के घर में मंगलवार तड़के दो लोग घुस गए और उनके पति को गोलियों से भून दिया. पुलिस ने घटना के बारे में बताया. पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने बताया कि हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. घटना […]

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में एक गांव की मुखिया के घर में मंगलवार तड़के दो लोग घुस गए और उनके पति को गोलियों से भून दिया. पुलिस ने घटना के बारे में बताया. पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने बताया कि हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

घटना उत्तरी माडर पंचायत में हुई, जहां की मुखिया रागिनी देवी हैं. दो आरोपियों ने मुखिया के पति नंदलाल पासवान पर तब गोलियां चलायीं, जब वह घर में सो रहे थे. घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गये. कुमारी ने कहा कि पासवान को खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या के पीछे निजी रंजिश हो सकती है. मामलों के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >