जमीन मामले में कईयों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

खगड़िया : गंगौर थानाक्षेत्र के जहांगीरा मौजा स्थित इटवा बहियार में भू-धारी व अतिक्रमण के बीच गतिरोध जारी है. 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी महादलितों के कब्जे से जमीन मुक्त नहीं कराया जा सके है. जानकारी के मुताबिक किसानों के जमीन पर कब्जा जमाने वाले दर्जनों लोग रैयती जमीन को […]

खगड़िया : गंगौर थानाक्षेत्र के जहांगीरा मौजा स्थित इटवा बहियार में भू-धारी व अतिक्रमण के बीच गतिरोध जारी है. 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी महादलितों के कब्जे से जमीन मुक्त नहीं कराया जा सके है.

जानकारी के मुताबिक किसानों के जमीन पर कब्जा जमाने वाले दर्जनों लोग रैयती जमीन को सरकारी जमीन बताकर वहां से हटने को तैयार नहीं है. इधर गुरुवार को कुछ अन्य किसानों के जमीन पर भी उनलोगों के द्वारा कब्जा जमाए जाने के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया है.
एसडीओ व डीसीएलआर ने की कागजात की जांच : किसानों की शिकायत पर गुरुवार को एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार तथा डीसीएलआर राकेश रमण गंगौर ओपी पहुंचकर कागजातों की जांच की. पूछे जाने पर डीसीएलआर ने कहा कि जमीन के कागजातों की जांच जारी है. लगान रशीद व जमाबंदी पंजी की गयी है.
अब खतियान देखा जायेगा. वहीं गंगौर ओपी अध्यक्ष परिन्दर कुमार ने कहा कि स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है. कइयों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. अन्य लोगों को भी चिह्नित कर उनपर कार्रवाई की जा रही है. कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >