खगड़िया/मानसी : जिले में अलग अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परमानंदपुर के समीप रविवार की देर रात बाइक सवार युवक को एक ट्रक ने ठोकर मार दी. जिसके कारण बाइक पर सवार बेगूसराय जिले के चंद्रपुरा निवासी सुरेश रजक के पुत्र सुनील कुमार की मौत हो गयी. बताया जाता है कि सुनील बेगूसराय से अपने बहनोई लालो रजक को सन्हौली पंचायत के आवास बोर्ड मुहल्ला छोड़ने आया था.
अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल
खगड़िया/मानसी : जिले में अलग अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परमानंदपुर के समीप रविवार की देर रात बाइक सवार युवक को एक ट्रक ने ठोकर मार दी. जिसके कारण बाइक पर सवार बेगूसराय जिले के चंद्रपुरा निवासी सुरेश रजक के पुत्र सुनील कुमार की मौत हो […]

खगड़िया से वापस बेगूसराय जाने के दौरान परमानंदपुर के समीप ट्रक ने ठोकर मार दी. जिसके कारण सुनील की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों की भीड़ सदर अस्पताल में लग गयी. सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था.
इधर मानसी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर पांच किलोमीटर के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे बाइक सवार मानसी की ओर से खगड़िया की ओर से जा रहा था.
इसी दौरान पांच किलोमीटर के समीप एनएच 31 किनारे बजरंगबली मंदिर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी. जिसके कारण बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के खजुरपुरामा गांव निवासी परमानंद सिंह के पुत्र रणवीर कुमार सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि बाइक सवार दूसरा युवक बांका के खरहन गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र सौरभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल सौरभ को स्थानीय पुलिस ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये अन्यत्र रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक रणवीर अपने पीछे दो संतान एवं एक मासूम लड़की को छोड़ गया. वहीं रणवीर की पत्नी कंचन देवी का रो रो कर बुरा हाल है. मौके पर राजीव कुमार राय, चंदन मंडल, विकास यादव, सिकंदर साह, राजीव साह, सतयुग यादव आदि मौजूद थे.