129 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

129 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

खगड़िया. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आवास बोर्ड वार्ड संख्या 34 में अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया. अवर निरीक्षक मद्यनिषेध राजेश कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक बबलू पासवान द्वारा सशस्त्र बल के सहयोग से 129 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया. बताया जाता है कि आवास बोर्ड रांकों निवासी दयानंद चौधरी के पुत्र रणधीर यादव उर्फ रणधीर कुमार को शराब कारोबार मामले में गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधीक्षक सत्तार अंसारी ने बताया कि अवैध विदेशी शराब की 129 लीटर जब्त किया गया है. छापेमारी में सहायक अवर निरीक्षक रंजना कुमारी, सिपाही ब्यूटी शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >