ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, सड़क जाम

महेशखूंट : थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर आसाम रोड चौक के समीप सड़क पार कर रहे साइकिल सवार मदारपुर निवासी सियाराम तांती का पुत्र रणवीर तांती को ट्रक ने कुचल दिया. साइकिल सवार रणवीर की घटनास्थल पर मौत हो गयी. रणवीर तांती के घर मदारपुर से साइकिल से गढमोहनी गांव मजदूरी करने जा रहा […]

महेशखूंट : थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर आसाम रोड चौक के समीप सड़क पार कर रहे साइकिल सवार मदारपुर निवासी सियाराम तांती का पुत्र रणवीर तांती को ट्रक ने कुचल दिया. साइकिल सवार रणवीर की घटनास्थल पर मौत हो गयी. रणवीर तांती के घर मदारपुर से साइकिल से गढमोहनी गांव मजदूरी करने जा रहा था.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने इस दौरान सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटावाया. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >