आग लगने से महादलित परिवार के चार घर जले

बेलदौर : थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत के कुम्हरैली गांव में आग लगने से महादलित परिवार के चार घर जलकर राख हो गयेेे. आग की तेज लपटों में झुलसने से दो बकरी मर गयी. इसके अलावे घर में रखे सभी आवश्यक सामान राख में तब्दील हो गया. घटना सोमवार की देर रात की है. घटना […]

बेलदौर : थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत के कुम्हरैली गांव में आग लगने से महादलित परिवार के चार घर जलकर राख हो गयेेे. आग की तेज लपटों में झुलसने से दो बकरी मर गयी. इसके अलावे घर में रखे सभी आवश्यक सामान राख में तब्दील हो गया. घटना सोमवार की देर रात की है.

घटना के समय पीड़ित परिवार समेत आसपास के लोग सो रहे थे. इसी दौरान गांव के रूदल सादा के घर में बिजली के शार्ट सर्किट के बाद निकली चिंगारी से आग की तेज लपटों मे तब्दील हो गयी. लपटों ने आसपास के चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया.
शोर गुल सुन आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आगजनी होने से चार महादलित परिवार का घर जल कर राख हो गया. अगलगी की घटना में मीरा देवी का दो बकरी करीब 25 किलो गेहूं चावल समेत घर के सभी आवश्यक सामान जल गया. वहीं रीना देवी, राजो देवी एवं बुचिया देवी ने बताया कि पांच वर्ष का छोटा बच्चा आग में झुलस गया.
जो घर में सोया था, उसको बचाने के दौरान ग्रामीण भी झुलस गये. वहीं राजो देवी ने बताया कि हम अपने मवेशी को बेच कर करीब 25 हजार रुपये घर में रखे थे जो जल गया. अब मेरे बेटी की शादी की चिंता सता रही है. वही घटना की सूचना पर सीओ अमित कुमार ने बताया कि अधीनस्थ कर्मी से मामले को छानबीन करवा कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >