खगड़िया : तीसरे चरण में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में 59.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ. इस दौरान कहीं से भी बड़ी अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं है. बताया कि 56 मतदान केंद्रों पर इवीएम में खराबी आ गयी.
खगड़िया में लोकतंत्र की जय, 59.22 प्रतिशत हुआ मतदान, 47 बाइक सहित 51 वाहन जब्त
खगड़िया : तीसरे चरण में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में 59.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ. इस दौरान कहीं से भी बड़ी अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं है. बताया कि […]

जिसे तुरंत ठीक कर मतदान सुचारु रूप से संपन्न करवाया गया. 10 मतदान केद्रों के इवीएम बदल मतदान शुरू करवाया गया. डीएम ने बताया कि मतदान को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
मतदान केंद्रों पर 24 कंपनी फोर्स के अलावा जिला पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. देर शाम तक दो-तीन मतदान केंद्रों पर मतदान जारी रहने की जानकारी देते हुए डीएम ने कहा कि मतदान के प्रतिशत में थोड़ी और वृद्धि होने के आसार हैं.
मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में 40 लोग गिरफ्तार
अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोटिंग में व्यवधान पैदा करने के आरोप में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया. एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि मतदान के दौरान उपद्रव करने वाले 40 लोगों की गिरफ्तारी की गयी.
इसमें कुछ लोग नशे की हालत में भी पाये गये. वहीं वाहन चेकिंग के दौरान 47 बाइक, तीन ऑटो व एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया. स्कॉर्पियो से एक तलवार व एक गड़ासा भी बरामद हुआ.
एसपी ने कहा कि धारदार हथियार के साथ पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि इस घातक हथियार के साथ वे कहां और किसके कहने पर किस उद्देश्य से जा रहे थे. चुनावी खुन्नस निकालने के लिए मतदाताओं को डराने, धमकाने, मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी.
वज्रगृह में देर रात तक जमा होता रहा इवीएम
आनंद देव ठाकुर, खगड़िया/महेशखूंट . जिले में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. शांतिपूर्वक मतदान से जहां आमलोग खुश हैं, वहीं प्रशासन ने भी राहत की सांस ली.
हालांकि खगड़िया संसदीय क्षेत्र के परबत्ता व खगड़िया में मतदान का समय छह बजे और बाकी चार विधानसभा बेलदौर, अलौली, हसनपुर और सिमरी बख्तियारपुर में शाम चार बजे तक ही था. यही कारण था कि शाम छह बजते-बजते ही वज्रगृह में इवीएम का पहुंचना शुरू हो गया. बाजार समिति खगड़िया में वज्रगृह बनाया गया है.
देर शाम तक इवीएम पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. खगड़िया लोस क्षेत्र में एक विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर जिले का हसनपुर, जबकि एक सहरसा जिले का विस क्षेत्र सिमरी बख्तियारपुर शामिल है. इस कारण देर रात तक वज्रगृह में इवीएम जमा करने का सिलसिला जारी रहा. वज्रगृह में विधानसभा वार इवीएम, वीवीपैट जमा करने के लिए काउंटर बनाया गया था. एक काउंटर पर एक बार में 50 इवीएम जमा करने की व्यवस्था थी.
एक ओर जहां शाम सात बजते-बजते अधिकांश जगहों से इवीएम पहुंच गया, वहीं भीड़ बनी रही. इसके बाद कई मतदान कर्मी बाजार समिति के मैदान पर ही बैठ गये और अपना अधूरा काम निबटाने में जुटे रहे. गाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण बाजार समिति रोड में जाम लगा रहा. मतदान समाप्ति के बाद डीएम, एसपी सहित सभी अधिकारी वज्रगृह में जमे रहे.