बेलदौर : महाशिवरात्रि के अवसर पर बीती रात शिव मंदिर परिसर में हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान होता रहा. शिव मंदिरों में हर-हर महादेव एवं मैया पार्वती की जयघोष एवं शंख घंटे की ध्वनि के साथ सोमवार की पूरी रात झांकी निकलती रही. विभिन्न स्थानों से शिव बरात की शोभा यात्रा निकाली गई.
शोभायात्रा में माता पार्वती के साथ भगवान शंकर, भूत प्रेत के बरातियों के साथ भव्य झांकी में शिरकत कर रहे थे. वही बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के श्रद्धालुओं के द्वारा अलग-अलग जत्थे में शोभा यात्रा निकाली गयी.
वहीं पूर्व मुखिया तारिणी प्रसाद शर्मा के दरवाजे पर से भी मां पार्वती शंकर भगवान की शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें भूत-प्रेत समेत ग्रामीण भी बाबा भोलेनाथ के गाने पर थिरक रहे थे. मौके पर सुनील रजक, मनोज ठाकुर, बबलू भगत, मिथिलेश कुमार मिट्ठू, कारे साह, वीरू कुमार, मोती रजक, झारी शर्मा, संजय वर्मा, गांधी कुमार समेत बाजार के ग्रामीण मौजूद थे.
