मजाक-मजाक में साला ने बहनोई पर चला दी गोली, मौत

खगड़िया : खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरोहर पंचायत के कुरहा बासा गांव में हंसी मजाक में साला ने बहनोई पर अवैध हथियार से फायर कर दिया. गोली बहनोई के बांह से लगते हुए पंजरे में लग गयी. आनन-फानन में परिजन व घर के सभी सदस्यों ने घायल हो लेकर इलाज के लिये ले […]

खगड़िया : खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरोहर पंचायत के कुरहा बासा गांव में हंसी मजाक में साला ने बहनोई पर अवैध हथियार से फायर कर दिया. गोली बहनोई के बांह से लगते हुए पंजरे में लग गयी. आनन-फानन में परिजन व घर के सभी सदस्यों ने घायल हो लेकर इलाज के लिये ले गये. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कुरहावासा पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी.

मिली जानकारी के अनुसार कुरहाबासा गांव निवासी पूर्व पंसस हरिवल्लभ साह का पुत्र गौरव कुमार उर्फ छोटू सुपौल जिले के भीमनगर गांव निवासी अपने बहनोई को मजाक मजाक में अवैध हथियार से डरा रहा था. इसी दौरान लोडेड अवैध थ्री नॉट से गोली चल गयी. जिसमें छोटू के बहनोई को गोली लग गयी. जिसके बाद परिजन घायल दामाद को लेकर इलाज के लिये अन्यत्र ले जा रहे थे. लेकिन मधेपूरा जिले के पतरघट के समीप घायल की मौत हो गयी. हालांकि, मौत की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पायी.

विदित हो कि पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरिवल्लभ साह के पुत्री की शादी वर्ष 2011 में भीमनगर में हुई थी. हरिवल्लभ साह के दामाद छठ पर्व के अवसर पर ससुराल कुरहावासा आये थे. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मजाक में साला द्वारा बहनाई पर गोली चलाये जाने की सूचना मिली है. घटनास्थल पर पहुंचने पर घर के सभी सदस्य फरार हो गये. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >