हथवन में 12 घर जले, लाखों का हुआ नुकसान

रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी के बीच महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग किसी तरह घरों से बाहर निकले

रात भर धधकती रही आग, सड़क पर आए पीड़ित परिवार अलौली. थाना क्षेत्र के हथवन गांव में बीते बुधवार की रात अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने गांव के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. आग वकील यादव, संजय यादव, श्रवण यादव, देवजी यादव, हिम्मत यादव व जियालाल यादव समेत 12 घर जलकर पूरी तरह राख हो गये. आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. घटना में घरों में रखे अनाज, कपड़े, नकदी, जरूरी कागजात और दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया. रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी के बीच महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग किसी तरह घरों से बाहर निकले. ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग की भयावहता के आगे सभी प्रयास नाकाफी साबित हुआ. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन को अवगत कराया गया. प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. हालांकि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. तत्काल राहत व मुआवजे की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को त्वरित सहायता, भोजन, कपड़े तथा आवासीय राहत उपलब्ध कराने की मांग की है. आग से हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >