महेशखूंट के विकास को लेकर भाजपा नेता ने 11 सूत्री मांग पत्र उपमुख्यमंत्री को सौंपा

उपमुख्यमंत्री ने जन संघर्ष मोर्चा के सदस्यों को जल्द ही महेशखूंट के विकास के लिए सभी मांग पूरा करने का आश्ववासन दिया है.

महेशखूंट. विकास जन संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुजीत कुमार राणा के नेतृत्व में बुधवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा है. प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने बताया कि महेशखूंट में ट्रामा सेंटर का निर्माण, आसाम रोड चौक के पास बस स्टैंड का पुनः निर्माण, पटेल हाई स्कूल के मैदान में स्टेडियम बनाने, बन्नी गंगा घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह बनाने, महेशखूंट को प्रखंड बनाने, पुरानी बाजार से काजीचक तक नाला व सड़क बनाने, पतला गंगा घाट पर पुल बनाने, अमृत भारत योजना से महेशखूंट स्टेशन पर हो रहे कार्य में तेजी लाने की मांग की. श्री राणा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज संसारपुर में बनाए जाने की स्वीकृति पर मोर्चा के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है. उपमुख्यमंत्री ने जन संघर्ष मोर्चा के सदस्यों को जल्द ही महेशखूंट के विकास के लिए सभी मांग पूरा करने का आश्ववासन दिया है. मौके पर डॉ.कुंदन कुमार स्वामी सहित जन संघर्ष मोर्चा के कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >