स्मैक से नशा कर रहे युवक ने बुजुर्ग पर किया हमला, घायल

स्मैक से नशा कर रहे युवक ने बुजुर्ग पर किया हमला, घायल

धारदार हथियार से किया था हमला, घायल का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज कटिहार नगर थाना क्षेत्र के कदमपुर मोहल्ले में उसके खाली पड़े घर में स्मैक का नशा कर रहे युवक का विरोध करना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया. नशे में युवक ने धारदार हथियार से बुजुर्ग के शरीर के कई हिस्सों पर उस्तरा से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घायल बुजुर्ग को उसके परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है आबिद की जमीन पर एक घर बना हुआ है. उसमें कोई नहीं रहता है. खाली पड़े उस घर में मोहल्ले के ही कुछ युवक रोजाना पहुंचकर स्मैक का नशा करते थे. जिसकी सूचना पर आबिद अपने खाली घर पर पहुंच कर वहां स्मैक का नशा कर रहे युवकों को डांट फटकार कर भगाया है. घर मलिक को देखकर कुछ युवक वहां से फरार हो जाते हैं. लेकिन एक युवक वहीं रुक गया और अपने पास धारदार हथियार निकाल कर आबिद पर हमला कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >