नेशनल बॉक्सिंग में यूसुफ ने कांस्य पदक पर लगाया निशाना

नेशनल बॉक्सिंग में यूसुफ ने कांस्य पदक पर लगाया निशाना

कटिहार दिल्ली में आयोजित 30 अप्रैल से शुरू हुई 68 वां एसजीएफआई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप अंडर 19 बालक वर्ग में 49 किलोग्राम भार वर्ग में कटिहार के खिलाड़ी जफरूद्दीन यूसुफ हसन ने कांस्य पदक जीत कर कटिहार व बिहार का नाम रौशन किया है. कटिहार जिला बॉक्सिंग संगठन के सचिव बबन कुमार झा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जफरुद्दीन ने बिहार टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता है. जो कटिहार की निवासी है. उनकी जीत पर कई लोगों ने बधाई व शुभकामना दी है. बधाई देने वालों में बॉक्सिंग एसोसिएशन के बिहार अध्यक्ष तारकिशोर प्रसाद, सचिव राजीव सिंह, उपाध्यक्ष बबन कुमार झा, व्यास चौधरी, अमित, गौरव, पंकज पासवान, संतोष राय समेत खेल प्रेमी दिलीप कुमार साह, जयप्रकाश शर्मा, फहीम अख्तर, अमित साह, राजकुमार आदि कई लोग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >