मतदाताओं को जागरूक करने के युवाओं ने निकाली पदयात्रा

मतदाताओं को जागरूक करने के युवाओं ने निकाली पदयात्रा

कटिहार. युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर माय भारत-माय वोट अभियान के तहत राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया. डीएस कॉलेज से महमूद चौक तक निकली इस पदयात्रा में लगभग 200 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को सम्मानित किया गया और उपस्थित युवाओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलायी गयी. उद्देश्य माय भारत-माय वोट अभियान के माध्यम से युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था. युवाओं ने ””मेरा वोट, मेरा स्वाभिमान, ””मेरा भारत, मेरा वोट ” जैसे नारों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया. कार्यक्रम में कार्यालय सहायक बिक्रम कुमार मंडल, फिजिकल प्रशिक्षक रंजीत पंडित, माय भारत युवा स्वयंसेवक कुणाल कुमार, मिथलेश कुमार, स्वाति कुमारी, अंजली कुमारी, नंदनी कुमारी, सूरज कुमार, दीपक कुमार मंडल, स्वयंसेवक आशुतोष कुमार मंडल एवं सभी युवा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >